आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वहीं, इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं।
क्रिस गेल: आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गेल ने अपनी इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे।
अभिषेक शर्मा: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे हैं। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
क्विंटन डी कॉक: आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए 70 गेंदों में 140 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। डी कॉक की यह पारी टूर्नामेंट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी पारी भी है। डी कॉक ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
एबी डिविलियर्स: आईपीएल 2015 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 59 गेंदों में 133 रनों की तूफानी पारी खेली थी। डिविलियर्स ने अपनी इस पारी में 19 चौके और 4 छक्के लगाए थे और वह नाबाद लौटे थे। डिविलियर्स की यह पारी आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे बड़ी भी है।
केएल राहुल: आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज केएल राहुल रहे हैं। राहुल ने साल 2020 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 69 गेंदों में 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी। राहुल ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए थे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 March 2026 6:35 PM IST












