आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। वहीं, रोहित शर्मा भी टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। वहीं, रोहित शर्मा भी टूर्नामेंट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।

विराट कोहली: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने इस लीग में खेले 267 मुकाबलों में 63 अर्धशतक लगाए हैं। विराट आईपीएल में 8 शतक भी लगा चुके हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। विराट ने 2016 में 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 973 रन बनाए थे।

डेविड वॉर्नर: आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर इस लीग में खेले 184 मुकाबलों में 62 अर्धशतक लगा चुके हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में 4 शतक भी लगाए हैं। साल 2017 में वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था।

शिखर धवन: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शिखर धवन तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुके धवन ने इस लीग में खेले 221 मुकाबलों में 51 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, धवन आईपीएल में दो शतक भी लगा चुके हैं।

रोहित शर्मा: आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रोहित ने आईपीएल में खेले 272 मुकाबलों में अब तक कुल 49 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के पास फिफ्टी का अर्धशतक पूरा करने का सुनहरा मौका होगा।

केएल राहुल: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल इस लीग में 45 अर्धशतक लगा चुके हैं। पिछले सीजन राहुल ने 13 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 539 रन बनाए थे। राहुल आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी हैं। राहुल ने इस लीग में अब तक कुल 5 शतक लगाए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2026 8:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story