ईरान के हमलों से सहमा इजरायल, इन्फ्लुएंसर रिवाइटल मोसेस ने जाहिर की चिंता

ईरान के हमलों से सहमा इजरायल, इन्फ्लुएंसर रिवाइटल मोसेस ने जाहिर की चिंता
मिडिल ईस्ट में इस वक्त तनाव का माहौल बना हुआ है। ईरान इजरायल और पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी बेसों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। ईरान ने स्थानीय समयानुसार शनिवार को इजरायल के परमाणु केंद्र पर हमला किया। इजरायल में ताजा हालात पर भारतीय-इजरायली इन्फ्लुएंसर रिवाइटल मोसेस ने अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि लोग वहां पर सायरन और डर के साए में जिंदगी बिता रहे हैं।

तेल अवीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में इस वक्त तनाव का माहौल बना हुआ है। ईरान इजरायल और पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी बेसों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। ईरान ने स्थानीय समयानुसार शनिवार को इजरायल के परमाणु केंद्र पर हमला किया। इजरायल में ताजा हालात पर भारतीय-इजरायली इन्फ्लुएंसर रिवाइटल मोसेस ने अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि लोग वहां पर सायरन और डर के साए में जिंदगी बिता रहे हैं।

मोसेस ने कहा, "मैं 2020 में इजरायल आई थी तो अब छह साल हो गए हैं। अभी, इजरायल में हालात डर और चिंता से भरे हुए हैं। खासकर यहां रहने वाले आम लोगों के दिलों में बहुत डर है, क्योंकि इजरायल पर कभी भी हमला हो सकता है और कोई भी ऐसे लगातार डर के साथ नहीं रहना चाहता।"

उन्होंने आगे कहा, "हम सायरन के बीच अपनी जिंदगी जीते रहते हैं। चाहे किराने का सामान खरीदना हो, वीडियो बनाना हो, काम करना हो या बच्चों की पढ़ाई हो, सब कुछ सायरन बजते ही होता है। जब मिसाइलें गिर रही होती हैं, तो लोग घर के अंदर, शेल्टर के पास रहने की कोशिश करते हैं और हो सके तो शेल्टर में ही सो जाते हैं, क्योंकि हमले सुबह एक या तीन बजे भी हो सकते हैं।"

इजरायल में जारी हमलों के बीच हुई एक शादी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसे लेकर रिवाइटल मोसेस ने कहा, "यह सच में बहुत बढ़िया था। एक कपल था, मेरे दोस्त, मेरे बहुत करीबी दोस्त। उन्होंने कहा कि वे पारंपरिक शादी नहीं करना चाहते, वे माइनस चार डिग्री के तापमान में भी जाकर अपनी शादी का जश्न मनाएंगे।"

इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में ईरानी हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, ईरान की ओर से किए गए ताबड़तोड़ हमले में इजरायली एयर डिफेंस कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहा।

हमलों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायल डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने इजरायल के दुश्मनों से सभी मोर्चों पर लड़ते रहने का वादा किया।

इजरायली मीडिया, टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, दक्षिण में हुए हमलों में गंभीर रूप से घायल लोगों में डिमोना में हुए हमले के कारण छर्रे लगने से घायल एक 12 साल का लड़का और अराद में हुए अगले हमले में घायल एक 5 साल की लड़की शामिल हैं। शनिवार को डिमोना इलाके में ईरान ने कई हमले किए।

ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा कि ये हमले इजरायल की न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटी को टारगेट कर रहे थे, जो डिमोना से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) और अराद से 30 किलोमीटर (18.5 मील) दूर है। अमेरिका और इजरायल शुरू से ही ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए हमले कर रहे हैं। ऐसे में इजरायल के परमाणु केंद्रों पर ताजा मिसाइल हमले को ईरान की तरफ से बदले के रूप में देखा जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 4:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story