ईरान की अमेरिका को चेतावनी, युद्ध शुरू किया तो भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, युद्ध शुरू किया तो भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रेजाई ने अमेर‍िकी म‍िडटर्म चुनाव के नतीजों को लेकर अमेर‍िकी शीर्ष नेतृत्व पर तीखा कटाक्ष क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि वेंस ने हार मान ली है और अब अमेर‍िकी अध‍िकार‍ियों की मौजूदा हालत को देखते हुए समझ में नहीं आ रहा है कि‍ अगर कोई संदेश देना हो तो क‍िससे बात की जाए।

तेहरान, 7 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रेजाई ने अमेर‍िकी म‍िडटर्म चुनाव के नतीजों को लेकर अमेर‍िकी शीर्ष नेतृत्व पर तीखा कटाक्ष क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि वेंस ने हार मान ली है और अब अमेर‍िकी अध‍िकार‍ियों की मौजूदा हालत को देखते हुए समझ में नहीं आ रहा है कि‍ अगर कोई संदेश देना हो तो क‍िससे बात की जाए।

रेजाई ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब अगर आप युद्ध शुरू करेंगे तो आपको बहुत भयानक अंजाम भुगतना पड़ेगा।

मेजर जनरल मोहसिन रेजाई ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट किया, ''आप युद्ध भी हार गए और चुनाव भी। वेंस ने हार मान ली है, रुबियो बाहर होने की कगार पर हैं, हेगसेथ को निकाले जाने वाला है और सेंटकॉम कमांडर अब पॉडकास्टर बन गए हैं तो वाशिंगटन में हमें असल में यह संदेश किसे पहुंचाना है? अगर आप युद्ध शुरू करेंगे तो आपको बहुत भयानक अंजाम भुगतना पड़ेगा।''

इससे पहले शुक्रवार को ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने भी कहा था कि ईरान अपनी सभी आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का इस्तेमाल करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएगा। उन्होंने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल और उनके सभी रक्षा तंत्र, दुश्मन की किसी भी हरकत या अप्रत्याशित कदम का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्‍होंने शुक्रवार को कहा क‍ि ईरान की नई रणनीति प्रतिरोधक क्षमता (डिटरेंस) पर आधारित है और इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुश्मन को अपने कदमों की भारी कीमत चुकानी पड़े। उन्होंने कहा कि नई रणनीति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के निर्देशों के अनुसार अब दुश्मन से निपटने में किसी तरह की रोक या झिझक नहीं होगी।

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का संकेत देने के बाद आया है, हालांकि ट्रंप ने आगे की कार्रवाई के लिए कोई समय-सीमा या लक्ष्य नहीं बताया है। इसी बीच, हाउस के वरिष्ठ डेमोक्रेट्स ने युद्ध को खत्म करने के लिए वोटिंग की योजना बनाई है। वे इस युद्ध के उद्देश्यों और इसमें होने वाले खर्च के बारे में जवाब मांग रहे हैं।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "अगर संभव हो तो मैं बाकी देश को बर्बाद नहीं करना चाहूंगा, लेकिन शायद मुझे ऐसा करना पड़े। आपको जल्द ही पता चल जाएगा।" उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए कोई समयसीमा या लक्ष्य नहीं बताया और न ही किसी नए हमले का आदेश देने की घोषणा की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story