ईरान की मदद पर ट्रंप की चीन-रूस को चेतावनी, कहा-ऐसा नहीं कर सकते, उनके पास खोने को बहुत कुछ
वाशिंगटन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वामपंथी लोगों की टिप्पणियों की आड़ में चीन और रूस को चेतावनी जारी की। वामपंथियों की टिप्पणियों में ईरान की मदद के आरोप में ट्रंप ने चेताया कि अगर चीन और रूस ऐसा कर रहे होते तो हमें पता चल ही जाता, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास खोने के लिए बहुत कुछ है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में लिखा, ''मैं कट्टर वामपंथी लोगों और कुछ अति-उत्साही टिप्पणियों को देखकर हैरान हूं, जिनमें कहा जा रहा है कि चीन और रूस 'महान' इस्लामी गणराज्य ईरान की मदद कर रहे हैं।''
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ''अगर वे मदद कर भी रहे हैं, तो वह बहुत सीमित स्तर पर होगी लेकिन मुझे तो बिल्कुल नहीं लगता कि वे ऐसा कर रहे हैं। उनके पास खोने के लिए बहुत कुछ है। अगर ऐसा कुछ हो रहा होता, तो हमें इसकी जानकारी मिल जाती और बहुत जल्दी मिल जाती।''
ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि संघर्ष जल्द ही समाप्त होने वाला है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका चाहे तो अभी ईरान में अपनी सैन्य भागीदारी खत्म कर सकता है, अगर पक्की गारंटी मिल जाए कि ईरान भविष्य में कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा, "हम अभी वहां से निकल सकते हैं लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में उनके पास परमाणु हथियार न हों और हम यह सुनिश्चित करेंगे।"
रविवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका सात महीनों से इस संघर्ष में शामिल है। उन्होंने इसकी तुलना वियतनाम और अफगानिस्तान जैसे पुराने अमेरिकी युद्धों से की। उन्होंने कहा कि अब ईरान में हमें सात महीने हो चुके हैं।
इससे पहले उन्होंने कहा कि फिलहाल अमेरिका का इस संघर्ष में पूर्ण नियंत्रण है। होर्मुज स्ट्रेट पर हमारी नौसेना अद्भुत काम कर रही है। उस देश की नौसेना, वायु सेना और उनका रडार सिस्टम पूरी तरह नेस्तनाबूद हो चुके हैं। इतना ही नहीं उनके शीर्ष नेताओं को भी खत्म कर दिया गया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Oct 2026 3:31 PM IST












