ईरान पर अमेरिकी हमले को कमला हैरिस ने बताया 'बकवास'

ईरान पर अमेरिकी हमले को कमला हैरिस ने बताया बकवास
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों की कमला हैरिस ने एक बार फिर खुलकर निंदा की है। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति ने इसे मंच से बकवास कृत्य करार दिया।

वाशिंगटन, 9 मई (आईएएनएस)। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों की कमला हैरिस ने एक बार फिर खुलकर निंदा की है। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति ने इसे मंच से बकवास कृत्य करार दिया।

हैरिस ने लास वेगास में डेमोक्रेटिक पार्टी के एक कार्यक्रम में अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध की आलोचना करते हुए इसे “बकवास” कहा तो वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।

हैरिस ने कहा, “ईरान में यह युद्ध, जिसे अमेरिकी जनता नहीं चाहती, जिसे कांग्रेस की मंजूरी नहीं मिली, और अगर मिल भी जाती, तब भी इसे शुरू नहीं किया जाना चाहिए था। वह ‘पूरी तरह तबाह कर देने’ की बात कर रहे थे… यह सब सिर्फ बकवास है।”

पहली बार नहीं है जो कमला हैरिस इस हमले को बकवास बता रही हैं। इससे पहले भी वो इन हमलों की मुखालफत करती रही हैं। अप्रैल-मई 2026 में ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कड़ी आलोचना की है।

उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप पर नेतन्याहू के दबाव में आकर अमेरिका को एक अवांछित युद्ध में धकेलने का आरोप लगाया है। हैरिस ने इसे अमेरिकी हितों के खिलाफ बताया और कहा कि यह कार्रवाई घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है।

11 अप्रैल को नेशनल एक्शन नेटवर्क कॉन्फ्रेंस में हैरिस ने चेतावनी दी थी कि ईरान के साथ युद्ध, नाटो पर ट्रंप के हमले और अन्य विदेश नीति संबंधी निर्णय विश्व में अमेरिका की स्थिति को कमजोर कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को साजिश का सरगना तक बता डाला था।

हैरिस ने कहा, "वह एक गिरोह के सरगना की तरह व्यवहार करते हैं। आप पूर्वी यूरोप को लीजिए, मैं पश्चिमी गोलार्ध को लूंगा और हम इसे आपस में बांट लेंगे।"

हैरिस के मुताबिक इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को ईरान संघर्ष में "घसीटा" है। हैरिस का मानना है कि इस तरह के फैसलों से अमेरिका की साख पर बट्टा लगा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 2:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story