आईएसएल 2025-26 केरला ब्लास्टर्स ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया

आईएसएल 2025-26 केरला ब्लास्टर्स ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में केरला ब्लास्टर्स एफसी ने रोमांचक मुकाबले में ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया।

कोच्चि, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में केरला ब्लास्टर्स एफसी ने रोमांचक मुकाबले में ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया।

मैच की शुरुआत से ही केरला ब्लास्टर्स ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम के खिलाड़ी केविन योक ने लेफ्ट साइड से कई अच्छे मूव बनाए और ओडिशा के डिफेंस को परेशान किया। इसी दबाव का फायदा उठाते हुए मुकाबले के 12वें मिनट में विक्टर बर्टोमेउ ने पहला गोल दागा। एक ड्राइविंग रन और हितेश शर्मा के ब्लॉक किए गए शॉट के बॉक्स में जाने के बाद विक्टर ने शानदार अंदाज में गेंद को कंट्रोल किया और फिर बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पहले गोल के बाद भी केरला का दबदबा बना रहा, लेकिन धीरे-धीरे ओडिशा एफसी ने मैच में वापसी की। 27वें मिनट में रहीम अली ने शानदार गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने मौके बनाए, लेकिन हाफ टाइम तक कोई और गोल नहीं हुआ।दूसरे हाफ में ओडिशा एफसी ने बेहतर शुरुआत की और लगातार अटैक किए। हालांकि, केरला के गोलकीपर और डिफेंस ने मजबूती से खेलते हुए गोल नहीं होने दिया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, और मैच के आखिरी समय तक स्कोर बराबरी पर ही बना रहा।

मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था, तभी इंजरी टाइम में केरला ब्लास्टर्स को कॉर्नर मिला। इस मौके का फायदा उठाते हुए सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मैटियास हर्नांडेज ने शानदार हेडर लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। 90+3वें मिनट में आए इस गोल ने मैच का रुख बदल दिया और केरला को रोमांचक जीत दिलाई।

मैच के अंत में ओडिशा एफसी ने बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस तरह केरला ब्लास्टर्स ने कड़ी मेहनत से तीन अहम अंक हासिल कर लिए। इस जीत के बाद केरला ब्लास्टर्स 11 अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं ओडिशा एफसी आठ मैचों में सिर्फ छह अंक के साथ 13वें स्थान पर बना हुआ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 11:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story