इजरायल में हुई गोलीबारी पर हमास का बयान, 'ये उनकी सैन्य कार्रवाई का नतीजा'

इजरायल में हुई गोलीबारी पर हमास का बयान, ये उनकी सैन्य कार्रवाई का नतीजा
इजरायल में रविवार को गोलीबारी से हड़कंप मच गया। एक शख्स की मौत हो गई। हमास ने इस पूरी घटना को लेकर बयान जारी किया है। संगठन ने कहा कि यह घटना गाजा और पश्चिमी तट में चल रही इजरायली सैन्य कार्रवाई और बढ़ते तनाव से जुड़ी है।

तेल अवीव, 7 जून (आईएएनएस)। इजरायल में रविवार को गोलीबारी से हड़कंप मच गया। एक शख्स की मौत हो गई। हमास ने इस पूरी घटना को लेकर बयान जारी किया है। संगठन ने कहा कि यह घटना गाजा और पश्चिमी तट में चल रही इजरायली सैन्य कार्रवाई और बढ़ते तनाव से जुड़ी है।

टेलिग्राम पर जारी बयान में हमास ने कहा, "गाजा, पश्चिमी तट और यरुशलम में लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई और छापेमारी की वजह से हालात और खराब हुए हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि वह अपने रुख पर कायम रहेगा और फिलिस्तीनियों के अधिकारों की मांग जारी रखेगा। इसके साथ ही हमास ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई कि वह क्षेत्र में हिंसा कम करने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए।

रविवार को इजरायल के केंद्रीय इलाके कोचाव याइर के पास गोलीबारी हुई। इसे संदिग्ध आतंकी हमला मानकर पुलिस ने जांच शुरू की।

इस बीच इजरायली मीडिया हाउस द टाइम्स ऑफ इजरायल ने हमले को लेकर सेना और पुलिस की ओर से किए जा रहे दावे पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल, मिलिट्री रिपोर्ट के उलट, पुलिस का कहना है कि कोचाव याइर इलाके में सिर्फ एक आतंकवादी ने गोलीबारी की। पुलिस का कहना है कि तलाशी के बाद, अधिकारियों ने आतंकवादी को ढूंढ निकाला और उसे मार गिराया, जो पास के अरब शहर तैयबे का रहने वाला था।

अधिकारियों को हमले में इस्तेमाल किया गया एक हथियार भी मिला, जो एक कामचलाऊ “कार्लो” था, जिसे कार्ल गुस्ताव, सबमशीन गन के नाम से भी जाना जाता है।

इससे पहले मिलिट्री ने कहा कि गोलीबारी करने वाले दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

पुलिस ने त्जुर यित्जाक के पास एक आतंकवादी को मार गिराया, जबकि दूसरा घायल होकर भाग गया। आईडीएफ का कहना है कि तलाशी के बाद, दूसरा आतंकवादी तैयबे के पास मारा गया।

सेना के मुताबिक, आतंकवादियों ने इजरायली लाइसेंस प्लेट वाली एक गाड़ी का इस्तेमाल किया जो गैर-कानूनी तरीके से सड़क पर थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Jun 2026 4:21 PM IST

Tags

Next Story