आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप अनंतजीत, रायजा और मैराज करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप अनंतजीत, रायजा और मैराज करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई
आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत रविवार से कजाकिस्तान के अल्माटी में होगी। भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरुका, रायजा ढिल्लों और मैराज अहमद खान करेंगे। मोरक्को के टैंजियर में हुए पहले चरण में कोई पदक न जीतने के बाद, भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में वापसी करने के इरादे से उतर रही है।

अल्माटी, 2 मई (आईएएनएस)। आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत रविवार से कजाकिस्तान के अल्माटी में होगी। भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरुका, रायजा ढिल्लों और मैराज अहमद खान करेंगे। मोरक्को के टैंजियर में हुए पहले चरण में कोई पदक न जीतने के बाद, भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में वापसी करने के इरादे से उतर रही है।

अल्माटी चरण इस साल होने वाले चार शॉटगन वर्ल्ड कप में से दूसरा है, जिसमें 42 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के 284 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।

अल्माटी के लिए 20 सदस्यों की टीम चुनी गई है, जिसमें 8 ऐसे निशानेबाज भी शामिल हैं जो केवल रैंकिंग अंकों (आरपीओ) के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। मोरक्को जाने वाली टीम की तुलना में इस टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। एशियन चैंपियन नरुका पिछले चरण में हिस्सा न लेने के बाद अब वापसी कर रहे हैं, जो अनुभवी ओलंपियन मैराज के साथ मिलकर पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में रायजा टीम की कमान संभालेंगी।

पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में टीम में बदलाव किया गया है। इस बार भवनीश मेंदीरत्ता, पृथ्वीराज टोंडाइमन और कियानन चेनाई टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस स्पर्धा में भारत की उम्मीदों का दारोमदार विवान कपूर के कंधों पर होगा। इस प्रतियोगिता का काफी महत्व है, क्योंकि प्रत्येक स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता दिसंबर में इटली के रोम में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई कर लेंगे।

मेंस स्कीट- अनंतजीत सिंह नरूका, गुरजोत सिंह, मैराज अहमद खान, भवतेग सिंह गिल (आरपीओ) और अभय सिंह सेखों (आरपीओ)।

मेंस ट्रैप- अहवर रिजवी, विवान कपूर, शपथ भारद्वाज, अली अमन इलाही (आरपीओ) और उदयवीर सिंह जायजी (आरपीओ)।

विमेंस ट्रैप- प्रगति दुबे, नीरू, मनीषा कीर, विधि सिंह (आरपीओ) और वर्षा वर्मन (आरपीओ)।

विमेंस स्कीट- परिनाज धालीवाल, गनेमत सेखों, रायजा ढिल्लों, रश्मी राठौड़ (आरपीओ) और वंशिका तिवारी (आरपीओ)।

मिश्रित टीम ट्रैप- अहवर रिजवी, प्रगति दुबे, विवान कपूर और नीरू।

आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप 2026 का शेड्यूल (केवल फाइनल):

5 मई:

विमेंस स्कीट (शाम 4:00 बजे)

मेंस स्कीट (शाम 7:30 बजे)

9 मई:

विमेंस ट्रैप (शाम 4:00 बजे)

मेंस ट्रैप (शाम 5:30 बजे)

10 मई, रविवार:

ट्रैप मिक्स्ड टीम (शाम 4:30 बजे)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 May 2026 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story