आईटीबीपी में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 126 पदों पर निकली भर्ती, खिलाड़ी 3 अक्टूबर से करें आवेदन

आईटीबीपी में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 126 पदों पर निकली भर्ती, खिलाड़ी 3 अक्टूबर से करें आवेदन
खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) ग्रुप-'सी' (नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिस्टीरियल) के 126 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक नागरिकों (जिनमें नेपाल और भूटान के नागरिक भी शामिल हैं) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) ग्रुप-'सी' (नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिस्टीरियल) के 126 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक नागरिकों (जिनमें नेपाल और भूटान के नागरिक भी शामिल हैं) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईटीबीपी की ओर से जिन खेलों के आधार पर कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल 126 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें एथलेटिक्स (200 मीटर, 5000 मीटर, 10,000 मीटर, ट्रिपल जंप) के 5 (पुरुष-3, महिला-2), एक्वेटिक्स (वॉटर पोलो, फ्रीस्टाइल स्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, मेडले) के 4 (पुरुष-2, महिला-2), आर्चरी (रिकर्व, कंपाउंड, इंडियन राउंड) के 5 (पुरुष-1, महिला-4), बैडमिंटन के 6 (पुरुष-3, महिला-3), बास्केटबॉल के 3 (पुरुष), बॉक्सिंग के 9 (पुरुष-5, महिला-4), घुड़सवारी का 1 (पुरुष), फुटबॉल के 2 (पुरुष), जिमनास्टिक्स (ऑल राउंड आर्टिस्टिक) के 6 (पुरुष-3, महिला-3), हैंडबॉल के 3 (पुरुष), आइस हॉकी के 6 (पुरुष-4, महिला-2), हॉकी के 3 (पुरुष), जूडो के 12 (पुरुष-4, महिला-8), खो-खो के 3 (पुरुष-1, महिला-2), पेंचक सिलाट के 4 (पुरुष-1, महिला-3), पावरलिफ्टिंग का 1 (पुरुष), सेंट्रल स्की (अल्पाइन, नॉर्डिक) के 8 (पुरुष-4, महिला-4), स्पोर्ट्स शूटिंग के 8 (पुरुष-4, महिला-4), टेबल टेनिस के 2 (पुरुष), ताइक्वांडो के 7 (पुरुष-3, महिला-4), वॉलीबॉल के 6 (पुरुष), वेटलिफ्टिंग के 4 (पुरुष), रेसलिंग के 5 (पुरुष-4, महिला-1), कैनोइंग के 3 (पुरुष-1, महिला-2), कायाकिंग के 3 (पुरुष-1, महिला-2), रोइंग का 1 (महिला), एमटीबी साइक्लिंग के 2 (पुरुष-1, महिला-1) और कराटे (इंडिविजुअल काता, +68 किलो कुमिते) के 4 (पुरुष-2, महिला-2) पद शामिल हैं। इन रिक्तियों में पुरुषों के 72 और महिलाओं के 54 पद शामिल हैं।

इन वैकेंसी के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवार) के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ये रिक्तियां दिव्यांग व्यक्तियों या पूर्व सैनिकों के लिए नहीं हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 3:48 PM IST

Tags

Next Story