आईटीटीएफ वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 21 से 28 नवंबर तक इस्तांबुल में होगा

आईटीटीएफ वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 21 से 28 नवंबर तक इस्तांबुल में होगा
इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 21 से 28 नवंबर तक तुर्किए के इस्तांबुल में होगा। पूर्व में आयोजन बहरीन में होना था।

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 21 से 28 नवंबर तक तुर्किए के इस्तांबुल में होगा। पूर्व में आयोजन बहरीन में होना था।

बहरीन टेबल टेनिस एसोसिएशन ने आईटीटीएफ से सलाह-मशविरा करने के बाद, पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण इवेंट में हिस्सा लेने वाले सभी एथलीट, अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए मेजबानी से हटने का फैसला किया।

आईटीटीएफ अध्यक्ष पेट्रा सोर्लिंग ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, "हम बहरीन के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमारी बातों को समझा और हमारे एथलीटों की भलाई को प्राथमिकता देने के अपने वादे को निभाया। हमें पूरा भरोसा है कि तुर्किए में शानदार आयोजन होगा। हम इस ऐतिहासिक मंच पर चैंपियंस की अगली पीढ़ी को मुकाबला करते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।"

तुर्किए को पहली बार आईटीटीएफ वर्ल्ड टाइटल इवेंट की मेजबानी मिली है। आयोजन अता स्पोरलारी मर्कजी में होगा। इस स्थल पर पूर्व में डब्ल्यूटीटी (वर्ल्ड टेबल टेनिस) इवेंट आयोजित हो चुका है। इस्तांबुल में यूरोपियन गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन होना है। इस आयोजन से पहले आईटीटीएफ के माध्यम से तुर्किए के पास विश्व के सामने अपनी आयोजन क्षमता को प्रदर्शित करने का मौका है।

तुर्किए टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष केरीम कोक ने कहा, "आईटीटीएफ वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप होस्ट करना तुर्किए टेबल टेनिस फेडरेशन के लिए एक बड़ा कदम है। यह देश में इस खेल को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। हम हर स्तर पर इस खेल को विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और दुनिया के सबसे अच्छे युवा खिलाड़ियों का हमारे देश में स्वागत करना ठीक वैसा ही पल है जो अगली पीढ़ी को प्रेरित करता है। हम एक ऐसे इवेंट को आयोजित करने का इंतजार कर रहे हैं जिस पर तुर्किए को सच में गर्व हो सके।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2026 7:50 PM IST

Tags

Next Story