जब निर्देशक ने वहीद रहमान के सामने रखी सांप को किस करने की डिमांड
मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। 60-70 के दशक की खूबसूरत और कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार वहीदा रहमान ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदायगी से अलग छाप छोड़ी है। हिंदी सिनेमा में उन्होंने बड़े स्टार्स के साथ काम किया और कमाई के मामले में भी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इस दौरान अभिनेत्री के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन एक किस्सा ऐसा हुआ, जिसे भूल पाना शायद आज भी उनके लिए मुश्किल होगा।
वहीदा रहमान के इंस्टाग्राम फैन पेज पर एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री सेट पर उनके साथ हुई अजीब हरकत के बारे में बता रही हैं। अभिनेत्री ने हिंदी फिल्म 'गाइड' के अंग्रेजी वर्जन की शूटिंग के दौरान हुए किस्से के बारे में बताया है, जहां निर्देशक ने उन्हें सांप को चूमने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि वो गाइड का इंग्लिश वर्जन शूट कर रही थीं और तभी डायरेक्टर ने कहा कि आपको डांस करते-करते सांप को किस करना है और ऐसा लगना चाहिए कि आप डांस में बिल्कुल खोई हुई हैं। मैंने कहा, ‘आप क्या कह रहे हैं? मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं?’
उन्होंने कहा, ‘तुम एक भारतीय लड़की हो, तुम ऐसा क्यों नहीं कर सकती? मैंने कहा, ‘भारतीय होने का मतलब यह नहीं है कि हम सांपों से खेलते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, मैंने यह शॉट इसलिए सोचा है, क्योंकि जब यह शॉट बड़े पर्दे पर आएगा, तो खूब तालियाँ बजेंगी’।” हालांकि अभिनेत्री ने सीन को फिल्माने से मना कर दिया था।
फिल्म 'गाइड' एक डांसर की जिंदगी पर आधारित फिल्म थी और यही वजह थी कि फिल्म में वहीदा के सबसे ज्यादा डांस सीन फिल्माए गए थे। उन्होंने शूटिंग के दौरान देव आनंद साहब से कहा था कि अगर फिल्म लंबी हो जाती है, तो भले ही उनके सीन काट लें, लेकिन डांस सीन को कम न करें। हालांकि फिल्म में अभिनेत्री के सारे सीन को शामिल किया गया था। 1965 में आई फिल्म गाइड बेहतरीन और क्लासिक फिल्म में शुमार हुई। फिल्म को हिंदी भाषा में बहुत पसंद किया गया, लेकिन अन्य भाषाओं में फिल्म उतनी नहीं चली।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 April 2026 3:03 PM IST












