राजनीति: कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी, ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा शब्द भी गढ़ा जगन्नाथ सरकार

कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी, ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा शब्द भी गढ़ा जगन्नाथ सरकार
भाजपा नेता जगन्नाथ सरकार ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने इसे हिंदू विरोधी करार दिया और कहा कि इस पार्टी ने हमेशा से ही हिंदुओं के विरोध में काम किया है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस पार्टी ने राजनीतिक फायदा अर्जित करने के मकसद से ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा शब्द भी गढ़ने से परहेज नहीं किया।

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा नेता जगन्नाथ सरकार ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने इसे हिंदू विरोधी करार दिया और कहा कि इस पार्टी ने हमेशा से ही हिंदुओं के विरोध में काम किया है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस पार्टी ने राजनीतिक फायदा अर्जित करने के मकसद से ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा शब्द भी गढ़ने से परहेज नहीं किया।

जगन्नाथ सरकार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को यह बात समझनी होगी कि हिंदू कभी भी आतंकवादी नहीं हो सकता है, लेकिन कांग्रेस ने राजनीतिक फायदा उठाने के मकसद से 'भगवा आतंकवाद' जैसा शब्द गढ़ा। कांग्रेस को देश के हितों से कोई लेना देना नहीं है। यह एक परिवारवादी पार्टी है, जो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचती है। यह पार्टी जब से सत्ता में रही है, इन लोगों ने सिर्फ देश की जनता को अपने राजनीतिक फायदे के लिए ही इस्तेमाल किया।

भाजपा सांसद ने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि वो देश को आगे बढ़ता हुआ नहीं देख सकती है। आज दुनिया का हर देश इस बात को सहर्ष स्वीकार कर रहा है कि भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। विश्व बैंक ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कांग्रेस के राजनीतिक वजूद पर सवाल उठाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस पार्टी की स्थिति इस कदर बदहाल हो जाएगी कि उसे लोग दूरबीन से भी नहीं देख पाएंगे।

इसके अलावा, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने वाले लोगों को भी कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सबसे पहले अपने देश के नेताओं पर भरोसा रखना चाहिए। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोगों को अपने देश के नेताओं पर कम और दूसरे देश के नेताओं पर ज्यादा भरोसा है। ऐसा करके लोग अपनी विश्वसनीयता पर खुद ही सवाल उठा रहे हैं। अब ये लोग अपनी हदों को पार करते हुए अपने देश पर सवाल उठा रहे हैं और दूसरे देश जैसे पाकिस्तान और चीन के समर्थन में बोल रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Aug 2025 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story