जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूती दे रहा चीन
बीजिंग, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 21 अक्टूबर को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया।
इस मौके पर पारिस्थितिकी और पर्यावरण उप मंत्री ली काओ ने कहा कि चीन ने मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय की विचारधारा पर कायम रहते हुए 46 विकासशील देशों के साथ जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में 60 दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर समझौता ज्ञापन संपन्न किए। इससे बड़े देश की जिम्मेदारी प्रदर्शित हुई।
बताया जाता है कि चीन ने जलवायु परिवर्तन के मुकाबले दक्षिण-दक्षिण सहयोग के जरिए अपनी क्षमता के दायरे में अन्य विकासशील देशों को क्षमता उन्नत करने में सहायता दी। चीन ने कम कार्बन प्रदर्शन क्षेत्र के निर्माण और अफ्रीका सोलर बेल्ट समेत 300 से अधिक परियोजनाएं लागू कीं और 120 से ज्यादा विकासशील देशों के लिए जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में 10 हजार से अधिक अधिकारियों व तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षित किया।
दक्षिण-दक्षिण सहयोग की अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने प्रशंसा की और विकासशील देशों ने व्यापक स्वागत किया। वर्ष 2023 में शुरू अफ्रीका सोलर बेल्ट परियोजना के तहत तीन साल में 5 अफ्रीकी देशों के लगभग 20 हजार परिवारों के लिए बिजली और रोशनी की समस्या को दूर किया। अनुमान है कि वर्ष 2027 तक 50 हजार अफ्रीकी परिवारों को इससे लाभ मिलेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 Oct 2026 10:31 PM IST












