लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा- पहलगाम अटैक में शामिल सभी आतंकवादी मारे गए

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा- पहलगाम अटैक में शामिल सभी आतंकवादी मारे गए
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड माने जाने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा को मार गिराया गया है। इस एनकाउंटर को लेकर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने अहम जानकारी साझा की है।

नोएडा, 30 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड माने जाने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा को मार गिराया गया है। इस एनकाउंटर को लेकर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने अहम जानकारी साझा की है।

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि बडगाम के युशमर्ग इलाके में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी सुलेमान शाह मारा गया। यह एक इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन था, जिसमें आतंकी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और फायरिंग के दौरान वह मारा गया।

संजय कुलकर्णी ने बताया, "सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा लश्कर-ए-तैयबा का मास्टरमाइंड है और पाकिस्तान का रहने वाला है। पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद हमने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था और सौ घंटे से भी पहले दुश्मन ने घुटने टेक दिए थे, उसका मास्टरमाइंड यही था।"

उन्होंने कहा कि जब ऑपरेशन महादेव लॉन्च किया गया था, उस दौरान माना जा रहा था कि शायद सुलेमान शाह भी मारा गया है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि वह उस ऑपरेशन में नहीं मारा गया था।

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, "अब सुलेमान शाह मारा गया है। इस ऑपरेशन में फौज, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ सब शामिल थे। जितने भी परिवार पहलगाम आतंकी हमले से प्रभावित हुए थे, वे कम से कम आज चैन की सांस ले सकते हैं कि इस हमले में शामिल सभी आतंकी अब मारे जा चुके हैं। यह बहुत खुशी की बात है।"

उन्होंने बताया कि मूसा का एक साथी तीन हफ्ते पहले ही मारा गया था।

संजय कुलकर्णी ने पाकिस्तान को आतंक का सौदागर बताते हुए कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान ही आतंक का सौदागर है। पाकिस्तान ही आतंकियों को इस प्रकार से भारत के अंदर धकेलता है। लश्कर-ए-तैयबा का के इस आतंकी के एनकाउंटर के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ये पाकिस्तान का रहने वाला था, जो आज सुबह बडगाम जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान मारा गया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Sept 2026 2:06 PM IST

Tags

Next Story