जम्मू में रेजिडेंसी रोड-हाई स्ट्रीट प्रोजेक्ट का उद्घाटन, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू शहर को आधुनिक और पर्यटक अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू में अपग्रेड किए गए रेजीडेंसी रोड-हाई स्ट्रीट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के तहत सड़कों को चौड़ा और बेहतर किया गया है। आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, पैदल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं दी गई हैं और शहरी बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से सुधारा गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने आईएएनएस से बात करते हुए इस प्रोजेक्ट की सराहना की। उन्होंने कहा, "मैं जम्मू पुराने शहर के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आज सीएम उमर अब्दुल्ला द्वारा यहां उद्घाटन किया गया। जो पिछले दो वर्षों से रेजीडेंसी रोड से बाजार तक का काम चल रहा था, आज उसका उद्घाटन किया गया है। अब सीटी जोन से पुरानी मंडी तक का काम चल रहा है।"
युद्धवीर सेठी ने आगे कहा, "हम जम्मू को इतना सुंदर बनाना चाहते हैं कि व्यापारियों के दिल से डर निकल जाए। पहले लोगों को लगता था पता नहीं टूरिस्ट आएंगे या नहीं। हम इसी मुहिम पर काम कर रहे हैं कि जम्मू शहर को अपग्रेट करके यहां व्यापार के नए साधन बनाए जाएं।"
उन्होंने जम्मू को मंदिरों का शहर बताते हुए कहा कि यहां धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह मंदिरों का शहर है, हमारा जम्मू इसी से जाना जाता है। मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए भी करोड़ों रुपये आ चुके हैं। जल्द से जल्द मंदिरों के काम भी यहां शुरू करवाएंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापारियों को भी फायदा होगा। काम भी यहां शुरू करवाएंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापारियों को भी फायदा होगा।"
उन्होंने कहा कि जम्मू सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि श्रद्धा और व्यापार का केंद्र है। यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Aug 2026 3:10 PM IST












