न्यूजीलैंड-भारत सीरीज वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में होना है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है।

वेलिंगटन, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में होना है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है।

वेलिंगटन में शुक्रवार को पहले हाफ बारिश हुई। इस वजह से दोनों टीमों को अपनी ट्रेनिंग सत्र की योजना में बदलाव करना पड़ा। दोनों टीमों को मैच वेन्यू हेनरी स्टेडियम की जगह बेसिन रिजर्व में ट्रेनिंग करनी थी। न्यूजीलैंड ने अपना अभ्यास सत्र वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर जगह पर शिफ्ट कर दिया, जबकि भारत ने अभ्यास सत्र रद्द कर दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन के पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत और दूसरे हाफ में 55 प्रतिशत संभावना है। अगर बारिश होती है, तो मैच के बुरी तरह प्रभावित होगा।

बारिश की वजह से पहले वनडे का परिणाम भी डीएलएस नियम के तहत निकल सका था। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश की वजह से दो बार खेल रोकना पड़ा। दूसरी बार खेल रोके जाने के बाद भारतीय टीम को 32 ओवर में जीत के लिए संशोधित लक्ष्य 143 का मिला।

टीम इंडिया ने विराट कोहली के 51 गेंदों पर बनाए 74 रन की बदौलत 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने उस मैच में 10 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे और उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

वेलिंगटन में शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे के बाद सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। चौथा और पांचवां वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story