जमशेदपुर के मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

जमशेदपुर के मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
झारखंड के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा मेले के दौरान रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में बने ‘मौत के कुएं’ में मोटरसाइकिल से करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने के बाद संतुलन बिगड़ने से युवती नीचे गिर गई और झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमशेदपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा मेले के दौरान रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में बने ‘मौत के कुएं’ में मोटरसाइकिल से करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने के बाद संतुलन बिगड़ने से युवती नीचे गिर गई और झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय कुएं के भीतर युवती तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रही थी। इसी दौरान बाइक के इंजन के पास से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया। आग लगने से घबराई युवती बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सकी और करीब 20 फीट ऊंचे ढांचे के निचले हिस्से में जा गिरी। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।

कुएं के ऊपरी हिस्से में मौजूद दर्शक आग की लपटें देखकर बाहर निकलने के लिए संकरी सीढ़ियों की ओर भागने लगे। इससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग हादसे के दौरान मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाते रहे। हादसे के तुरंत बाद मेला संचालकों और कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि आग लकड़ी से बने कुएं के ढांचे तक नहीं फैली। ऐसा होने पर बड़ा अग्निकांड हो सकता था।

हालांकि, आग से मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई। सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हादसे की चर्चा तेज हो गई। फिलहाल युवती की स्थिति और घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जमशेदपुर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story