जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव
महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के कर्जत में प्रस्तावित टॉरेंट पंप स्टोरेज परियोजना को लेकर जारी बहस के बीच भाजपा ने महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण और जंगलों का संरक्षण भी आवश्यक है। पार्टी नेताओं का मानना है कि परियोजना के तहत पेड़ों की कटाई से स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में चिंता स्वाभाविक है, लेकिन इसका समाधान आधुनिक तकनीक के माध्यम से तलाशा जाना चाहिए।

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के कर्जत में प्रस्तावित टॉरेंट पंप स्टोरेज परियोजना को लेकर जारी बहस के बीच भाजपा ने महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण और जंगलों का संरक्षण भी आवश्यक है। पार्टी नेताओं का मानना है कि परियोजना के तहत पेड़ों की कटाई से स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में चिंता स्वाभाविक है, लेकिन इसका समाधान आधुनिक तकनीक के माध्यम से तलाशा जाना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कर्जत में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं और राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसी परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं, हालांकि इसके साथ ही क्षेत्र के जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी है।

पार्टी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि पेड़ों को बचाने के लिए आधुनिक वृक्ष प्रत्यारोपण (ट्री ट्रांसप्लांटेशन) तकनीकों का उपयोग किया जाए। भाजपा का कहना है कि चीन, अमेरिका और जापान जैसे देशों में बड़े पैमाने पर वृक्ष प्रत्यारोपण की सफल तकनीकें अपनाई गई हैं और महाराष्ट्र को भी इसी दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

भाजपा नेताओं के अनुसार, विशेषज्ञों की सहायता से यह अध्ययन किया जाना चाहिए कि परियोजना क्षेत्र में अधिकतम संख्या में पेड़ों को स्थानांतरित कर सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है। उनका मानना है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण को एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक के रूप में देखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना का बचाव करते हुए इसे महाराष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। मुख्यमंत्री के अनुसार 3,000 मेगावाट क्षमता की यह परियोजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा भंडारण की सुविधा देगी और कोयला आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता कम करेगी।

इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कर्जत में प्रस्तावित पंप स्टोरेज हाइड्रो परियोजना के खिलाफ विपक्ष के विरोध का जवाब देते हुए इस परियोजना का दृढ़ता से बचाव किया था और इसे पर्यावरण के अनुकूल तथा महाराष्ट्र के बिजली ग्रिड की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा कि हालांकि सौर और पवन ऊर्जा स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करती हैं, लेकिन वे 24/7 संचालित नहीं हो सकतीं। पंप स्टोरेज नवीकरणीय स्रोतों को संतुलित करने और चौबीसों घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का एक प्रदूषण रहित समाधान प्रदान करता है।

दरअसल इस परियोजना ने क्षेत्र में आवश्यक व्यापक वृक्ष कटाई के कारण यह चर्चाओं में आ गया है। इसको लेकर राजनीतिक तनाव और पर्यावरणविदों के बीच चिंता देखने को मिल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story