जन्मदिन विशेष डेब्यू फिल्म 'सौदागर' से रातों-रात शोहरत, फिर मिली गुमनामी...

जन्मदिन विशेष  डेब्यू फिल्म सौदागर से रातों-रात शोहरत, फिर मिली गुमनामी...
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने 90 के दशक में कई ऐसे सितारे देखे, जिन्होंने अपनी मासूमियत और बेहतरीन कलाकारी के दम पर डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया। उन्हीं कलाकारों में एक नाम विवेक मुशरान का है। विवेक मुशरान का जन्म 9 अगस्त 1969 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुआ था।

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने 90 के दशक में कई ऐसे सितारे देखे, जिन्होंने अपनी मासूमियत और बेहतरीन कलाकारी के दम पर डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया। उन्हीं कलाकारों में एक नाम विवेक मुशरान का है। विवेक मुशरान का जन्म 9 अगस्त 1969 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुआ था।

विवेक ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1991 में महज 21 की उम्र में सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से की। विवेक को अपनी डेब्यू फिल्म से ही रातों-रात ऐसी सफलता मिली कि उनके सामने नई फिल्मों के ऑफर की झड़ी लग गई।

अभिनेता को अपने पहले ही फिल्म 'सौदागर' में दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे दिग्गज और मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ थी और लोगों को मूवी का 'ईलू ईलू' गाना बेहद पसंद आया था।

पहली फिल्म की लाजवाब कामयाबी के बाद विवेक के सामने कई नई फिल्मों के ऑफर आते गए। उन्होंने 'राम जाने', 'फर्स्ट लव लेटर', 'प्रेम दीवाने', 'इंसानियत के देवता', 'सनम', 'मनचला' और 'बेवफा से वफा' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म 'सौदागर' इतनी सफल नहीं रही। धीरे-धीरे लोगों के बीच अभिनेता का क्रेज कम होता गया और फिर उनके करियर में एक ऐसा समय आया कि उन्हें फिल्मों में लीड रोल मिलने बंद हो गए।

कुछ समय बाद उन्हें वजन बढ़ने की वजह से फिल्मों में काम मिलना ही बंद हो गया। इसके बाद विवेक ने टेलीविजन इंडस्ट्री की ओर रुख किया और 'सोनपरी' जैसे लोकप्रिय धारावाहिक में रोहित का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने 'भास्कर भारती', 'बात हमारी पक्की है' और 'परवरिश' जैसे अन्य शोज में भी काम किया।

इसके अतिरिक्त, अभिनेता ने 'किस्ना', 'तमाशा' और 'दो पत्ती' जैसी अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया है। विवेक मुशरान 57वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 9:26 PM IST

Tags

Next Story