जनसांख्यिकीय बदलावों पर हाई लेवल कमेटी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

जनसांख्यिकीय बदलावों पर हाई लेवल कमेटी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
हाई लेवल कमेटी ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया कि वह जमीनी स्तर की सीधी जानकारी के हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों का दौरा करेगी। साथ ही, समिति केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से भी बातचीत करेगी ताकि जनसंख्या में बदलाव से जुड़े विषयों पर फीडबैक लिया जा सके।

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। हाई लेवल कमेटी ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया कि वह जमीनी स्तर की सीधी जानकारी के हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों का दौरा करेगी। साथ ही, समिति केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से भी बातचीत करेगी ताकि जनसंख्या में बदलाव से जुड़े विषयों पर फीडबैक लिया जा सके।

हाई लेवल कमेटी ने यह भी बताया कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के दौरों को अधिक सार्थक और इंटरैक्टिव बनाने के लिए, उनसे जरूरी जानकारी पहले से प्राप्त करने के लिए एक विस्तृत प्रश्नावली भी तैयार कर ली गई है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने हाई लेवल कमेटी द्वारा बनाई गई रणनीति की सराहना करते हुए गृह सचिव को निर्देश दिया कि वे समिति को उसके रोजमर्रा के कामकाज और दौरों के दौरान हर संभव सहायता प्रदान करें। गृह मंत्री ने हाई लेवल कमिटी को जल्द से जल्द अपनी सिफारिशें देने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2025 को 'हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन' की घोषणा की थी। भारत सरकार अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से होने वाले जनसांख्यिकीय बदलावों का अध्ययन करने और उनसे निपटने के उपाय सुझाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत्त) समिति के अध्यक्ष हैं। जनगणना आयुक्त के अलावा, तीन प्रतिष्ठित व्यक्ति दुर्गा शंकर मिश्रा (रिटायर्ड आईएएस), बालाजी श्रीवास्तव (रिटायर्ड आईपीएस) और डॉ. शमिका रवि (सदस्य पीएमईएसी) समिति के सदस्य हैं।

यह हाई लेवल कमेटी देश के विभिन्न हिस्सों में अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों का वैज्ञानिक रूप से आकलन करेगी, उनके कारणों का विश्लेषण करेगी और उचित नीतिगत, विधायी तथा प्रशासनिक उपायों की सिफारिश करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 4:34 PM IST

Tags

Next Story