दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोजेक्ट स्टाफ के 13 पदों पर आवेदन शुरू, 16 जुलाई तक मौका
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मानव विज्ञान विभाग के 'सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज' ने प्रोजेक्ट स्टाफ के विभिन्न 13 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की पूरी तरह से अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर छह महीने की अवधि के लिए भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्ति की अवधि परफॉर्मेंस और पंचायती राज मंत्रालय की आगे की जरूरतों के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
डीयू की ओर से जारी रिक्तियों में रिसर्च एसोसिएट का 1, रिसर्च असिस्टेंट के 2 और फील्ड इन्वेस्टिगेटर के 10 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना आवेदन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से रिसर्च एसोसिएट पद के लिए किसी भी सोशल साइंस विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंक के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट और नेट/एमफिल/पीएचडी की डिग्री और किसी प्रोजेक्ट में रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर कम से कम दो वर्ष का रिसर्च का अनुभव होना चाहिए।
रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी सोशल साइंस विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट और नेट/एमफिल/पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, किसी रिसर्च प्रोजेक्ट में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। फील्ड इन्वेस्टिगेटर पोस्ट के लिए किसी भी सोशल साइंस विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी रिसर्च एसोसिएट पोस्ट के लिए 47,000 रुपए, रिसर्च असिस्टेंट के लिए 37,000 रुपए और फील्ड इन्वेस्टिगेटर पद के लिए 24,000 रुपए प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर विस्तृत बायोडाटा (सीवी), हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव प्रमाण-पत्रों की कॉपी एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 July 2026 5:15 PM IST











