जापान का इतिहास की लीपापोती करने का तरीकाः चीनी विदेश मंत्रालय
बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को नियमित प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि नयी तकनीक का सहारा लेकर गलत और झूठा डेटा डालना जापान की दक्षिणपंथी शक्ति द्वारा उल्लंघन के इतिहास की लीपापोती करने का नया तरीका है। इसका उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध के प्रति विश्व के लोगों की समझ को बदलकर जापान का द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तांत्रिक नियंत्रण से निकलने और कथित पुनःसैन्यीकरण तेज करने के लिए लोकमत की बाधाएं दूर करना है।
रिपोर्ट के अनुसार जापान की दक्षिणपंथी शक्ति लगातार मुख्य अंतरराष्ट्रीय बिग डेटा मॉडल को द्वितीय विश्व युद्ध संबंधी गलत विषय प्रदान करती है और कुछ मॉडल की बातचीत में ऐतिहासिक अवधारणा के बारे में स्पष्ट गलत जवाब दिए जाते हैं ।
प्रवक्ता ने कहा कि जापानी सैन्यवाद के उल्लंघन अपराध के पक्के सबूत हैं, जिसे इनकार नहीं किया जा सकता। जापानी दक्षिणपंथी शक्ति की बदनियत उल्लंघन में पड़े देशों की जनता की भावना पर गंभीर ठेस है और मानवता की नैतिकता को खुलेआम पैरों तले रौंदना है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सतर्क रहकर इसकी रोकथाम करनी चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 Oct 2026 4:13 PM IST












