विपक्ष को जनता रिजेक्ट कर चुकी है, मुख्तार अब्बास नकवी का इंडिया ब्लॉक पर निशाना

विपक्ष को जनता रिजेक्ट कर चुकी है, मुख्तार अब्बास नकवी का इंडिया ब्लॉक पर निशाना
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग और कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, अखिलेश यादव के टिकट के मुद्दे और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी को लेकर आईएएनएस से बातचीत कर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग और कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, अखिलेश यादव के टिकट के मुद्दे और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी को लेकर आईएएनएस से बातचीत कर प्रतिक्रिया दी।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "आज विपक्ष की ओर से कोशिश की जा रही है कि नरेंद्र मोदी के परिश्रम के परिणाम पर कैसे पलीता लगाया जाए। इसके लिए प्रदर्शन के नाम पर प्रोग्राम चलाया जा रहा है। स्टेज पर लफ्फाजी की जा रही है और स्ट्रीट में लफड़े किए जा रहे हैं। ऐसा करके विपक्ष अपना नुकसान कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "जनता विपक्ष को रिजेक्ट कर चुकी है। विपक्ष को इस बात का अहसास होना चाहिए कि आंदोलन संवैधानिक अधिकार है, लेकिन अराजकता और उदंडता उनका संवैधानिक हथियार नहीं है। विपक्ष की ओर से कहीं पर भी हंगामा करना संवैधानिक हथियार नहीं है। यह विपक्ष की सामंती सनक है।"

अखिलेश यादव को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "समाजवादी पार्टी कांग्रेस को टिकट बांट रही थी। अब वो भाजपा को भी टिकट बांटने लगी है। किसको कहां से लड़ना है यह भाजपा तय करेगी। सपा को इस सनक से बाहर निकलना चाहिए।"

आपातकाल को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "आपातकाल का इतिहास बहुत दागी है। मैं खुद इस बात का गवाह हूं। 17 वर्ष की उम्र में मुझे गिरफ्तार और नजरबंद किया गया था। हम लोग इंदिरा गांधी की सरकार के जुर्म के खिलाफ थे। हजारों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया था। कितने लोगों की जेल के अंदर मृत्यु हो गई थी? किसी को तानाशाही देखना और समझना है तो कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय को देखना और समझना होगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Oct 2026 4:34 PM IST

Tags

Next Story