अब जापान में चलेगा अल्लू अर्जुन-रश्मिका स्टारर 'पुष्पा 2' का जादू

अब जापान में चलेगा अल्लू अर्जुन-रश्मिका स्टारर पुष्पा 2 का जादू
एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' भारत में धमाल मचाने के बाद अब जापान में छाने को तैयार है।

मुंबई, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' भारत में धमाल मचाने के बाद अब जापान में छाने को तैयार है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फैंस को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निर्देशक सुकुमार की ब्लॉकबस्टर को जापान में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म अगले साल 16 जनवरी को जापानी थिएटर्स में उतरेगी। यह भारत में पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

रश्मिका मंदाना ने एक्स पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "कोनिचिवा, जापान और जंगल की आग ऑफिशियली ग्लोबल हो रही है... 'पुष्पा 2' 16 जनवरी को जापान में लैंड करेगी.. क्या आप तैयार हैं?"

'पुष्पा 2' लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है, जिसमें अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज की भूमिका निभाई है। पहली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में आई थी। फिल्म के म्यूजिक, डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों ने पसंद किया था।

भारतीय फिल्मों का जापान में क्रेज बढ़ रहा है। साल 2022 में आई एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' भी जापान में रिलीज हुई थी, जिसे वहां के दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' भी जापान में रिलीज हो चुकी है। नई के साथ ही पुरानी भारतीय फिल्मों का भी जापान में जादू कायम है। साल 1995 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘मुथु’ जापानी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

प्रभास, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी स्टारर ‘बाहुबली 2’ भी जापानी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एसएस राजामौली की फिल्म को जापानी दर्शकों का खूब प्यार मिला।

जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में प्रभास की 'सालार', आमिर खान की ‘3 इडियट्स', यश की 'केजीएफ' और रजनीकांत की 'जेलर' के साथ अन्य फिल्में शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Dec 2025 11:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story