जावेद अख्तर और फरहान के साथ मैच का लुत्फ उठाने पहुंचीं शिबानी दांडेकर, शबाना आजमी ने भी जताई खुशी
मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता फरहान अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर परिवार के सदस्यों के साथ टेनिस टूर्नामेंट का मैच देखने पहुंची। इसकी कुछ खास तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इन तस्वीरों में वह स्टेडियम में पति फरहान अख्तर और ससुर जावेद अख्तर के साथ नजर आ रही हैं। शिबानी ने लिखा, "पिता-बेटे की इस खास परंपरा में तीसरा साथी बनकर शामिल होना और हर पल का भरपूर आनंद लेना सचमुच यादगार रहा। विंबलडन 2026 में जावेद अख्तर और फरहान अख्तर के साथ समय बिताना वाकई में काफी मजेदार रहा। साथ बिताए ये खूबसूरत पल जिंदगी भर के लिए यादों में बस गए हैं। दिल खुशी और कृतज्ञता से भर गया है।"
वहीं, अभिनेत्री शबाना आज्मी ने भी तीनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, "विंबलडन फाइनल में अख्तर।"
बता दें कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी मशहूर टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 में अपनी स्टाइलिश उपस्थिति से स्टार पावर बढ़ाई। इनमें से अनन्या पांडे विंबलडन मेन्स सिंगल्स सेमी-फाइनल में शामिल हुईं और उन्हें लंदन के मशहूर ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब (एईएलटीसी) में देखा गया।
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने एलिगेंट ऑल-व्हाइट आउटफिट से सबका ध्यान खींचा था और टूर्नामेंट के ग्यारहवें दिन सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में स्पेशल अपीयरेंस दी थी।
बता दें कि फरहान अख्तर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर बॉलीवुड के सबसे चर्चित और ग्लैमरस कपल्स में से एक हैं। फरहान हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और गायक हैं, जबकि शिबानी लोकप्रिय टीवी होस्ट, मॉडल और गायिका हैं। उन्होंने 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को भी होस्ट किया था।
2015 में टीवी रियलिटी शो 'आई कैन डू दैट' में दोनों की मुलाकात हुई थी। इस शो को फरहान होस्ट कर रहे थे और शिबानी एक कंटेस्टेंट थीं। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बजाय एक गैर-धार्मिक समारोह में शपथ लेकर शादी की।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 July 2026 9:48 PM IST












