जदयू के विधायकों का दावा, 'निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाएंगे'

जदयू के विधायकों का दावा, निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाएंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जब से जदयू की सदस्यता ग्रहण की है, तब से ही राजनीति के गलियारों में यह बहस छिड़ गई है कि क्या नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, कभी भी सीएम बनने को लेकर निशांत कुमार ने कुछ नहीं कहा। मीडिया के सवालों से भी बचते नजर आए। लेकिन, अब जदयू की ओर से निशांत कुमार को प्रदेश का अगला सीएम बनाने की वकालत तेज हो गई है।

पटना, 12 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जब से जदयू की सदस्यता ग्रहण की है, तब से ही राजनीति के गलियारों में यह बहस छिड़ गई है कि क्या नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, कभी भी सीएम बनने को लेकर निशांत कुमार ने कुछ नहीं कहा। मीडिया के सवालों से भी बचते नजर आए। लेकिन, अब जदयू की ओर से निशांत कुमार को प्रदेश का अगला सीएम बनाने की वकालत तेज हो गई है।

हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने प्रदेश के लोगों को चौंका दिया। जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की, तो जदयू कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यालय में तोड़फोड़ हुई। सड़कों पर नीतीश कुमार के समर्थन में कार्यकर्ता जमा हुए। हालांकि, सीएम ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में कार्यकर्ताओं के गुस्से को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि वे भले ही दिल्ली जाएंगे, लेकिन बिहार के विकास कार्यों में हमेशा योगदान देते रहेंगे, इसीलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, फिर भी कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद जो लंबे समय से मांग थी, वह थी निशांत कुमार को पार्टी में लाया जाए। आखिरकार, निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया।

जदयू में शामिल होने के बाद मीडिया ने कई बार उनसे सीएम बनने को लेकर सवाल किया, लेकिन उन्होंने हर बार सवाल को टाल दिया। गुरुवार को निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे थे, जहां सीएम बनने वाले सवाल को निशांत कुमार ने टाल दिया। इस बीच जदयू विधायक रुहैल रंजन और चेतन आनंद ने दावा किया कि ग्रामीणों की जो इच्छा है, उसे पूरा किया जाएगा। निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाएंगे।

गांव में ग्रामीण महिलाओं ने निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग की है। निशांत कुमार ने अपने गांव में ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात की और सभी से आशीर्वाद भी मांगा।

निशांत कुमार ने कहा कि वह गांव के लोगों के साथ दादा-दादी का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपने पिता के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। बस जनता का आशीर्वाद चाहिए, ताकि मनोबल बना रहे।

जदयू विधायक रुहैल रंजन ने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री निशांत कुमार होने चाहिए। वे पढ़े-लिखे हैं और इंजीनियर हैं। बहुत ही सरल स्वभाव के हैं। हम लोग उन्हें सीएम बनाएंगे। वे बहुत मेहनती हैं।

जदयू विधायक चेतन आनंद ने कहा कि निशांत कुमार अपने गांव आए हैं और उन्हें सभी का आशीर्वाद मिल रहा है। बिहार की जनता का आशीर्वाद भी है। हम लोग निशांत कुमार को सीएम बनाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2026 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story