पवन सिंह ने संजना सिंह को दिया धक्का, रिलीज से पहले 'करब ना गुलामी' गाने ने बढ़ाया सस्पेंस
मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी संगीत की दुनिया में सिंगर और एक्टर पवन सिंह का बोलबाला बना रहता है। अक्सर उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा देते हैं। यही वजह है कि जब भी उनका कोई नया गाना आने वाला होता है तो फैंस के बीच पहले से ही उत्सुकता बढ़ जाती है। इन दिनों पवन सिंह का नया गाना 'करब ना गुलामी' खूब चर्चा में है और दर्शक इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर इस गाने की एक छोटी सी झलक साझा की, साथ ही गाने की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है।
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर गाने की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की और बताया कि गाना 13 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। क्लिप में कुछ ऐसे पल नजर आए हैं, जो दर्शकों को कहानी को हल्का सा समझाते हैं। वीडियो की शुरुआत में पवन सिंह कार से घर पहुंचते हुए दिखाई देते हैं। घर आने के बाद वहां मौजूद संगीता उनसे फिल्म देखने जाने की इच्छा जाहिर करती हैं। हालांकि, पवन सिंह उस समय उनकी बात को नजरअंदाज कर देते हैं। यही बात संगीता को खल जाती है और वह उनसे नाराज हो जाती हैं। इसके बाद वीडियो में दोनों के बीच रुठने और मनाने का सिलसिला देखने को मिलता है।
पवन सिंह उन्हें मनाने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन जब संगीता नहीं मानतीं, तो वह हल्के गुस्से में उन्हें धक्का देते हुए भी दिखाई देते हैं। वीडियो में दोनों का डांस भी दिखाया गया है।
गाने में पवन सिंह और संजना सिंह की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। वीडियो में उनके एक्सप्रेशन, डांस मूव्स और रुठने-मनाने वाले पल गाने की कहानी को मजेदार अंदाज में पेश करते हैं।
गाने की बात करें तो इसे खुद पवन सिंह ने मशहूर भोजपुरी गायिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। पवन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी भोजपुरी संगीत जगत में काफी लोकप्रिय मानी जाती है। जब भी दोनों की आवाज किसी गाने में साथ आती है तो वह गाना अक्सर दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो जाता है। वहीं, इस गाने के बोल शुभम सिग्रीवाल ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत सरगम आकाश ने तैयार किया है। वहीं, कोरियोग्राफर सनी सोनकर ने डांस तैयार किया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 March 2026 7:22 PM IST









