जेवर हादसे में 3 मजदूरों की मौत, जल्द गिरफ्तार होगा वाहन चालक एडीसीपी संतोष कुमार

जेवर हादसे में 3 मजदूरों की मौत, जल्द गिरफ्तार होगा वाहन चालक एडीसीपी संतोष कुमार
ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात जेवर-खुर्जा मार्ग पर नीमका गांव के सामने हुआ। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ग्रेटर नोएडा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात जेवर-खुर्जा मार्ग पर नीमका गांव के सामने हुआ। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में नीमका गांव के पास बुधवार रात को यह दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण में अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना वाली स्कॉर्पियो कार को पहचान लिया गया है और उसे कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले लोग मजदूरी करने के लिए यहां आए थे। सभी धान की रोपाई का काम कर रहे थे और काम खत्म होने के बाद पैदल वापस जा रहे थे, तभी रात के अंधेरे में यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान करन (22 वर्ष) पुत्र मिथलेश, विश्वजीत (24 वर्ष) पुत्र सतीश और मिथुन (25 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बिहार के अररिया जिले के निवासी थे और धान की रोपाई का कार्य करने के लिए जेवर क्षेत्र में आए हुए थे।

मृतकों के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के समय की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 4:59 PM IST

Tags

Next Story