झारखंड जमशेदपुर के होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से मिले आठ खोखे

झारखंड जमशेदपुर के होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से मिले आठ खोखे
झारखंड के जमशेदपुर में होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर कांदरबेड़ा चौक के पास सोमवार शाम हुई। घटना के बाद जमशेदपुर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

जमशेदपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर में होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर कांदरबेड़ा चौक के पास सोमवार शाम हुई। घटना के बाद जमशेदपुर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कदमा थाना क्षेत्र के विजया हेरिटेज निवासी निखार सबलोक किसी काम से कांदरबेड़ा स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल गए थे। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल में बैठक के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में निखार को चार गोलियां लगीं। एक गोली उनके सिर में लगी थी। उन्हें तत्काल जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखे बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल के डीएसपी सहित जमशेदपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एमजीएम, आजादनगर और उलीडीह थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। निखार सबलोक जमशेदपुर के जाने-माने होटल कारोबारियों में थे। होटल के अलावा वह अन्य व्यवसाय से भी जुड़े थे। उनका पारिवारिक कारोबार विदेश तक फैला होने की बात सामने आई है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की जमीन के विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। इसके अलावा, रंगदारी और गैंगवार के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस कारोबारी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान के लिए होटल और एनएच-33 के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2026 9:01 PM IST

Tags

Next Story