झारखंडः खूंटी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उग्रवादी को लगी गोली, हथियार बरामद

झारखंडः खूंटी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उग्रवादी को लगी गोली, हथियार बरामद
झारखंड के खूंटी जिले में रविवार सुबह पुलिस और प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एक उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार किए गए उग्रवादी श्रवण दास को हथियारों की बरामदगी के लिए कर्रा-जरियागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगल में ले जाया गया था। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने और फायरिंग करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में श्रवण दास के पैर में गोली लगी।

रांची/खूंटी, 21 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रविवार सुबह पुलिस और प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एक उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार किए गए उग्रवादी श्रवण दास को हथियारों की बरामदगी के लिए कर्रा-जरियागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगल में ले जाया गया था। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने और फायरिंग करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में श्रवण दास के पैर में गोली लगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रवण दास को हाल के दिनों में जिले में फायरिंग, वाहनों में आगजनी और ठेकेदारों से लेवी वसूली की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया था कि जरियागढ़ इलाके के जंगलों में बड़ी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे गए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम रविवार सुबह उसे लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए गई थी।

बताया गया कि जंगल में पहुंचने के बाद श्रवण दास ने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और जंगल की ओर भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल उग्रवादी को तत्काल पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। पुलिस के अनुसार, श्रवण दास की निशानदेही पर मौके से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों के प्रकार और उनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Jun 2026 2:38 PM IST

Tags

Next Story