जिस प्रकार का माहौल हरियाणा में है, उससे हरियाणवी कलाकार दुखी हैं संजीव बालियान

जिस प्रकार का माहौल हरियाणा में है, उससे हरियाणवी कलाकार दुखी हैं संजीव बालियान
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में भाजपा नेता संजीव बालियान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इससे पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश दुखी है।

लखनऊ, 2 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में भाजपा नेता संजीव बालियान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इससे पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश दुखी है।

हरियाणा से आए अपराधियों ने जिस प्रकार से एक युवा कलाकार की हत्या की, इससे सभी दुखी हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है और आगे की कार्रवाई होने की हम सभी को प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और हमारी परंपरा भाषा एक है, लेकिन जिस प्रकार का माहौल हरियाणा में है, उससे हरियाणा के कलाकार भी दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना में जनता के दबाव पर कार्रवाई मुमकिन हो पाई है। हम भी जनता की भांति ही प्रशासन पर दबाव बनाकर रखेंगे और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

बता दें कि अंकित बालियान एक हरियाणवी कलाकार और सिंगर थे, जिनकी 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सोमवार को हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटकों को मुठभेड़ में मार गिराया।

अंकित बालियान की हत्या तब हुई, जब वह शामली कोतवाली थाना क्षेत्र के नाला पटरी इलाके में स्थित एक फिटनेस जिम से बाहर निकल रहे थे। उसी समय हरियाणा से आए चार हथियारबंद अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के पिता की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और सोमवार को यूपी पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटकों को मुठभेड़ में मार गिराया।

इसी के साथ पुलिस की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच, कार्रवाई और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sept 2026 6:22 PM IST

Tags

Next Story