- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा सिंगरौली मार्ग में बदबार सोलर...
रीवा न्यूज: रीवा सिंगरौली मार्ग में बदबार सोलर प्लांट के पास यात्री बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद यात्रियों से भरी बस पलटी
डिजिटल डेस्क रीवा।नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग बदवार स्टैंड के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है बस और बलकर की टक्कर में कई लोगों की मरने की खबर है. यह घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है. बताया गया है कि रीवा से सीधी जा रही बस को बलकर ने पीछे से टक्कर मार दी इससे बलकर पलट गया जबकि बस सड़क के किनारे पानी के गड्ढे में जा गिरी. बस में करीब 40 यात्री सवार थे. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई है. मौके पर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है साथ ही रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.
Created On :   2 Sept 2026 7:02 PM IST
Next Story












