- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट बिक्री...
रीवा न्यूज: अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट बिक्री करने वाले सह आरोपी गिरफ्तार

,
डिजिटल डेस्क रीवा.थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीली टैबलेट की बिक्री करने वाले सह आरोपी को गिरफ्तार किया है । घटना के संबंध में बताया गया है कि
थाना सेमरिया में पदस्थ उप निरी. ललन सिंह नेताम को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही के दौरान संजू उर्फ संजय गुप्ता पिता गोविन्द गुप्ता उम्र 45 वर्ष, सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता पति संजू उर्फ संजय गुप्ता उम्र 43 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 01 कस्बा सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा के कब्जे से कुल 65 पत्ते में 520 नग अवैध नशीली टैबलेट जिसकी कीमत 4,824 रुपये एवं अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने का कुल रकम 10,615 रुपये को जप्त किया गया जाकर आरोपी से नशीली टैबलेट के संबंध में पूंछतांछ की गई जिनके व्दारा अंकित तिवारी निवासी बकिया के व्दारा नशीली टैबलेट खरीदना एवं बिक्री करना बताया था जिनके कथन लेखबद्ध किये जाकर आरोपियो को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था जो न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध हैं, मुखबिर की सूचना पर प्रकरण के सह आरोपी अंकित तिवारी निवासी बकिया की पता तलाश कर दस्तयाब किया गया एवं पूंछतांछ के दौरान आरोपी व्दारा संजू गुप्ता को नशीली टैबलेट बिक्री करने हेतु देना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया . बताया गया कि आरोपी अंकित तिवारी के विरुद्ध पूर्व में हत्या कारित करने जैसे गंभीर अन्य अपराध पंजीबद्ध हैं।
Created On :   1 Sept 2026 4:21 PM IST












