रीवा न्यूज: झाड़ियों में छिपाकर रखी 5 पेटी अवैध शराब जब्त,

झाड़ियों में छिपाकर रखी 5 पेटी अवैध शराब जब्त,
अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क रीवा.चोरहटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अगडाल क्षेत्र में पुलिस ने सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई करीब 5 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की मात्रा करीब 42 लीटर बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौके से कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि चोरहटा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अगडाल क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने डायल 112 की टीम के साथ मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई शराब पुलिस के हाथ लगी। पुलिस के मुताबिक, मौके से कुल 5 पेटी शराब बरामद की गई है, जिसमें एक पेटी गोवा व्हिस्की और चार पेटी देशी प्लेन शराब शामिल है। कुल शराब की मात्रा करीब 42 लीटर बताई गई है। बताया जा रहा है कि अगडाल क्षेत्र में एक किराए की दुकान से कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस से बचने के लिए शराब का कुछ स्टॉक दुकान में और बाकी शराब आसपास की झाड़ियों में छिपाकर रखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार मिले। पुलिस ने शराब जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस दुकान के किरायेदार के साथ ही मकान मालिक और अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है

फिलहाल पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस अवैध शराब के कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।


Created On :   31 Aug 2026 6:35 PM IST

Tags

Next Story