रीवा न्यूज: लक्ष्मण बाग में गोवंश की मौत पर हंगामा

लक्ष्मण बाग में गोवंश की मौत पर हंगामा
गौ सेवकों ने गोवंश की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

डिजिटल डेस्क रीवा.शहर के लक्ष्मण बाग इलाके में गोवंश की मौत के बाद गौ सेवकों में आक्रोश देखने को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गौ सेवक मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

गौ सेवकों ने गोवंश की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर स्थिति बिगड़ती देख बिछिया थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बिछिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और आक्रोशित गौ सेवकों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

गौ सेवकों का आरोप है कि लक्ष्मण बाग क्षेत्र में गोवंश की सुरक्षा और देखरेख को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गोवंश की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Created On :   30 Aug 2026 4:14 PM IST

Tags

Next Story