रीवा न्यूज: सीएम हेल्पलाइन मामले में कलेक्टर ने दिखाई शक्ति 5 सितम्बर तक करना होगा प्रकरणों का निराकरण

सीएम हेल्पलाइन मामले में कलेक्टर ने दिखाई शक्ति 5 सितम्बर तक करना होगा प्रकरणों का निराकरण
अधिकारियों को निर्देश दिए कि 5 सितम्बर तक लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का 80 प्रतिशत निराकरण हर हाल में सुनिश्चित करें

डिजिटल डेस्क रीवा।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन, टीएल प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 5 सितम्बर तक लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का 80 प्रतिशत निराकरण हर हाल में सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना है। प्रत्येक माह की 10 तारीख तक 85 प्रतिशत और 15 तारीख तक 90 प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य पूरा किया जाए। 90 प्रतिशत से कम निराकरण किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा। कलेक्टर ने जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फाइलों का मूवमेंट केवल ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए। निराकृत प्रकरणों की फाइलें क्लोज एवं पार्क कराई जाएं। कार्यालयीन पत्राचार भी ई-ऑफिस से ही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में हार्डकॉपी मान्य नहीं की जाएगी। बैठक में नवागत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एसडीएम अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Created On :   1 Sept 2026 4:29 PM IST

Tags

Next Story