- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावितों का...
Rewa news: बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावितों का सर्वे करने दिया ज्ञापन

डिजिटल न्यूज़ रीवा
बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित घरों, दुकानों एवं किसानों की फसलों के नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कर उचित एवं शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर न्याय मंच द्वारा जिला प्रशासन रीवा को ज्ञापन सौंपा गया। समाजसेवी अविराज एवं ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष छोटेलाल रजक के मार्गदर्शन में तथा न्याय मंच जिला संयोजक राहुल वर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जमीनी स्तर पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वे कराया जाए तथा प्रत्येक पात्र प्रभावित परिवार, दुकानदार एवं किसान को उचित राहत एवं मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। न्याय मंच ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत की आवश्यकता है। किसी भी प्रभावित व्यक्ति के साथ भेदभाव न हो तथा प्रत्येक पात्र प्रभावित को न्याय, राहत और उचित मुआवजा मिले, यही न्याय मंच की प्रमुख मांग है। इस अवसर पर ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया, शिव यादव, प्रशांत कुशवाहा एवं मोहित यादव,अभय चौरसिया,देवेंद्र रैकवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Created On :   2 Sept 2026 5:08 PM IST












