- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- हर महीने तीन ब्लड डोनेशन कैंप लगाने...
Rewanews: हर महीने तीन ब्लड डोनेशन कैंप लगाने पर जोर

डिजिटल न्यूज़ रीवा
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. राजेंद्र प्रसाद पांडे की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला निशक्त पुनर्वास के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में समस्त कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा कर कर्मचारियों से कहा कि आप अपने द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्टिंग एवं फोटोग्राफ अगली बैठक में प्रस्तुत करें. साथ ही जे, आर, सी, बाय, आर, सी, की गतिविधियों के साथ ब्लड डोनेशन हेल्थ कैंप में भी ज्यादा गति लाने हेतु निर्देशित किया गया . बैठक में कहा गया कि क्रियाकलापों में अगर संसाधनों की कमी होती है तो मेरे द्वारा पूर्ण की जाएगी. मैं अपने स्तर से इन कमियों को पूरा करूंगा. महीने में कम से कम तीन तीन ब्लड डोनेशन कैंप हेल्थ कैंप आयोजित किए जाय. बैठक में रेड क्रॉस के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे.
Created On :   2 Sept 2026 5:18 PM IST












