जॉब अलर्ट प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत 40 पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू

जॉब अलर्ट प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत 40 पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू
देश का एक बहुविषयक राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित विभिन्न 40 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का एक बहुविषयक राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित विभिन्न 40 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने जिन 40 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट एसोसिएट-I (पीएटी-I) के 14; प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (पीएटी-II) के 18; प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II (पीए-II), प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट (प्रिंसिपल पीएटी) और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-II (पीएस-II) के 1-1; और सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (एसपीए) के 5 पद शामिल हैं।

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 20,000 रुपए से 67,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमएससी, बीई/बीटेक, एमसीए, एमटेक/एमई, डॉक्टरेट की डिग्री, पीएचडी के साथ अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 14 मई को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक 'विवेकानंद हॉल, सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान, संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) डॉ केएस कृष्णन मार्ग, पूसा गेट, नई दिल्ली-110012, निकटतम मेट्रो स्टेशन: राजेंद्र प्लेस' पते पर किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिए केंद्र पर ले जाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 4:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story