जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा भारत

जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा भारत
भारतीय टीम इंग्लैंड के अपने व्हाइट-बॉल टूर से पहले जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने इसकी पुष्टि की है। यह सीरीज आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह भारत के लिए इंग्लैंड दौरे से पहले वार्म-अप का काम करेगी।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टीम इंग्लैंड के अपने व्हाइट-बॉल टूर से पहले जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने इसकी पुष्टि की है। यह सीरीज आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह भारत के लिए इंग्लैंड दौरे से पहले वार्म-अप का काम करेगी।

आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने यह भी घोषणा की है कि अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने टी20 कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला वर्ल्ड कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया गया, जिसमें टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

ग्रीम वेस्ट ने कहा, "पॉल एक बेहतरीन लीडर रहे हैं, जिन्होंने अपने खेलने के अनुभव को खिलाड़यों को मैनेज करने की अपनी जबरदस्त काबिलियत के साथ जोड़ा है। वह वनडे टीम की कप्तानी करते रहेंगे, जिसका पहला मकसद क्वालिफिकेशन राउंड को कामयाबी से पार करना और अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई करना है। टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालिफिकेशन सुनिश्चित हो जाने के बाद, टी20 कप्तान के तौर पर पॉल के कप्तानी छोड़ने के फैसले से नए कप्तान को अपना तरीका लागू करने का मौका मिलेगा, जिसकी शुरुआत जून में होने वाली भारत के खिलाफ सीरीज से होगी।"

टी20 फॉर्मेट में पॉल स्टर्लिंग के कप्तान के पद से इस्तीफा देने के बाद अब आयरलैंड पुरुष टीम के पास तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान होंगे। टेस्ट की कमान एंड्रयू बालबर्नी करेंगे। वनडे में पॉल स्टर्लिंग टीम का जिम्मा संभालेंगे, जबकि टी20 फॉर्मेट में कप्तान के नाम का ऐलान बाद में किया जाएगा।

भारत ने पिछली बार अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था, जिसमें 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली गई। सभी मैच मालाहाइड क्रिकेट मैदान पर आयोजित हुए। भारत ने सीरीज के शुरुआती दो मैच अपने नाम किए थे, जबकि तीसरा मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 9:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story