कभी-कभी बड़े सपने देखने के लिए अपने बचपन को थैंक्यू कहना पड़ता है अनुपम खेर
मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर भारत समेत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान बनाई है, जिसे लेकर उन्होंने अपने किशोरावस्था के अनुपम खेर को धन्यवाद दिया। अभिनेता का मानना है कि कभी-कभी अपने बचपन को थैंक्यू कह देना चाहिए।
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर किशोरावस्था के दिनों की तस्वीर पोस्ट की। अपने पोस्ट के जरिए अभिनेता ने बताया कि वे किशोरावस्था के अनुपम खेर (बिट्टू) के शुक्रगुजार हैं कि अगर उन्होंने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई होती, तो आज वे इस स्थान पर नहीं होते।
अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, "बिट्टू, एक बड़ा सपना देखना वाला बच्चा। कभी-कभी बड़े सपने देखने के लिए अपने बचपन को थैंक्यू कहना पड़ता है, जिसने बड़े-बड़े सपने देखे थे।"
अभिनेता ने बताया कि उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर तब की है, जब वे 18 साल के थे। उन्होंने लिखा, "18 साल के शिमला के इस लड़के बिट्टू को कुछ पता नहीं था लेकिन सपने बहुत बड़े थे। जिंदगी मेहनत, हिम्मत और बहुत सारी नाकामयाबियां भी मांगती है लेकिन अगर बिट्टू ने सपने देखने की हिम्मत न की होती, तो कभी कुछ शुरू ही नहीं होता।
अभिनेता ने छोटे बिट्टू (अनुपम खेर) को धन्यवाद कहते हुए लिखा, "धन्यवाद बिट्टू, इतने बड़े सपने देखने के लिए। आज मैं जहां भी हूं, वो इसलिए क्योंकि तुमने मान रखा था कि मैं बन सकता हूं। बिट्टू की जय हो।"
अभिनेता अनुपम खेर की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में दो फिल्म 'खोसला का घोसला-2' और सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग खत्म की है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। म्यूजिकल पारिवारिक फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं जबकि अनुपम खेर भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं जबकि 'खोसला का घोसला 2' साल 2006 की कल्ट क्लासिक कॉमेडी-ड्रामा 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है।
फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी (खुराना), प्रवीण डब्बास और रणवीर शौरी एक बार फिर इस सीक्वल में अपनी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इसके अलावा रवि किशन और दिव्या खोसला कुमार भी इस बार नई स्टार कास्ट का हिस्सा बने हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 Aug 2026 12:46 PM IST












