कलयुग के मारीच हैं अखिलेश यादव, सनातनी बनने का स्वांग रचते हैं भाजपा

लखनऊ, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव पर सनातन और हिंदू आस्था को लेकर ढोंग रचने का आरोप लगाया।
भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे को प्रतिबंधित करने वाले अखिलेश यादव को आज भगवान कृष्ण की याद आ रही है। अखिलेश सनातनी बनने का स्वांग रच रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उनके मनसूबे को अच्छे से पहचान चुकी है।
अंकुश त्रिपाठी ने सपा प्रमुख को कलयुग का मारीच बताते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में उनका भी वही हश्र होने वाला है, जो मारीच का हुआ था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव को भगवान श्रीराम और अयोध्या से कोई लेना देना नहीं है।
अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि सपा का काशी, मथुरा और अयोध्या को लेकर स्टैंड स्पष्ट नहीं है। अखिलेश अपनी पार्टी की ओर से किए गए कृत्यों के लिए माफी मांगें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पांच वक्त के नमाजी हैं और उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति पसंद है। उन्हें सनातन से कोई लेना-देना नहीं है। पूरी सपा राम विरोधी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
