कंगना रनौत को हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की नसीहत, 'पहले ज्ञान प्राप्त करें फिर...'

कंगना रनौत को हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की नसीहत, पहले ज्ञान प्राप्त करें फिर...
हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कई इलाकों के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने अनाथ और विधवा सेस को लेकर मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर पलटवार किया है।

शिमला, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कई इलाकों के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने अनाथ और विधवा सेस को लेकर मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर पलटवार किया है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "हमारे लिए पूरा हिमाचल प्रदेश एक है। समस्त प्रदेश के विकास कार्यों को कराना हमारा दायित्व है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि शिमला ग्रामीण में लोगों को हर सुविधा मिले। हमारे निर्वाचन क्षेत्र में करीब 650 करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। हम इस बात की कोशिश कर रहे थे कि हमारे इलाके में बसों की कमी है और हमें उसे मजबूत करना है। यह एक अच्छी शुरूआत है। यहां से 30 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ हुआ है।"

कंगना रनौत के बयान पर पलटवार करते हुए शहरी विकास मंत्री ने कहा, "पेट्रोल-डीजल की कीमत जो लगातार बढ़ रही है, वो हिमाचल की सरकार नहीं बढ़ा रही है। वो पूरे देश में बढ़ रहे हैं। पहले जानकारी प्राप्त करें, फिर मीडिया में इस तरह की बयानबाजी करें। हमारे अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं और गरीब लोगों के हितों के लिए मात्र 60 पैसे का सेस लगाया गया है। पूरे देश में जो डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं, सबसे पहले उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए। ई20 की बात क्यों नहीं हो रही है?"

उन्होंने आगे कहा, "हमें 1,500 करोड़ रुपए आज तक नहीं मिला, जिसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री ने की थी। आपसे निवेदन है कि दिल्ली जाकर उनसे भी बात करें और हिमाचल के लिए पैसा लेकर आएं।"

दरअसल, हिमाचल प्रदेश की सरकार ने सोमवार, 12 अगस्त से राज्य में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा करने का फैसला किया है। इसके पीछे कच्चे तेल की कीमतें या महंगाई कारण नहीं है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा लगाया गया एक नया टैक्स है, जिसे 'विडो एंड ऑर्फन सेस' यानी विधवा और अनाथ उपकर का नाम दिया गया है।

सड़कों की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि हम रोज अपडेट ले रहे हैं। करीबन 200-250 सड़कें बंद थी। हालांकि, शाम तक करीबन 75-100 सड़कें खुल भी गईं। जगह-जगह पर मशीनें लगाई गई हैं। लगातार निगरानी हो रही है। हम प्रयास कर रहे हैं कि हमारे बागवानों और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Aug 2026 10:58 PM IST

Tags

Next Story