कानपुर के स्कूलों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कानपुर के स्कूलों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कानपुर शहर के मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में सामूहिक रूप से ‘संपूर्ण वंदे मातरम् गान’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा किया गया था।

कानपुर, 27 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। कानपुर शहर के मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में सामूहिक रूप से ‘संपूर्ण वंदे मातरम् गान’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में प्रार्थना सभाओं में एक अभूतपूर्व एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। इस दौरान करीब 1.05 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आचार्यों ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन कर राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।

आयोजकों के अनुसार, कानपुर महानगर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभाओं में कुल 1,05,791 विद्यार्थियों, शिक्षकों और आचार्यों ने पूर्ण तन्मयता के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। प्रातःकाल राष्ट्रगीत की गूंज से स्कूल परिसरों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, आचार्यों और आमंत्रित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को आगामी ‘हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला’ के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि 26 से 30 नवंबर 2026 तक बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, बेनाझाबर (बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के समीप) में इस मेले का आयोजन किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि यह मेला भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों तथा सेवा कार्यों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांत संघ चालक भवानी भीख तिवारी, नवेंदु शुक्ला, अरविंद दीक्षित, बृजमोहन तथा हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान (एचएसएसएफ) के राष्ट्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ प्रचारक गुणवंत कोठारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आगामी हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को सफल बनाने का संकल्प लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story