करणवीर बोहरा ने पिता को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि, कहा- मुझे गर्व है कि मैं आपका बेटा हूं

करणवीर बोहरा ने पिता को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि, कहा- मुझे गर्व है कि मैं आपका बेटा हूं
कहते हैं कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, जहां होली के पावन पर्व पर हर कोई खुशियों से झूम रहा है, वहीं टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा के लिए आज का दिन बेहद भावुक और यादों से भरा रहा।

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। कहते हैं कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, जहां होली के पावन पर्व पर हर कोई खुशियों से झूम रहा है, वहीं टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा के लिए आज का दिन बेहद भावुक और यादों से भरा रहा।

जहां ज्यादातर लोग होली के रंग में डूबे नजर आए, वहीं करणवीर अपने पिता महेंद्र बोहरा की याद में डूबे रहे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को याद करते हुए एक लंबा नोट शेयर किया।

करणवीर ने लिखा, "पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपको कितना याद करता हूं, ये शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। जो भी अपने माता-पिता को खो चुका है, वो इस खालीपन को अच्छे से समझता है, लेकिन इस दर्द में मुझे सुकून है कि आपने एक पूरी और खूबसूरत जिंदगी जी। आप हमेशा कहते थे कि बिना किसी तकलीफ के इस दुनिया से जाना चाहते हैं, और सच में आप ऐसे ही गए, शांति से, बिना दर्द के। मजबूती और सम्मान के साथ, अपने अंदाज में।"

उन्होंने आगे लिखा कि पिता ने उन्हें जिंदगी की सबसे अहम बातें सिखाईं। मुश्किल हालात में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, गिरकर फिर उठना चाहिए। जिंदगी को जोश, जुनून और पॉजिटिव सोच के साथ जीना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए। पापा का हौसला बहुत मजबूत था और उन्होंने वही हिम्मत मुझे भी दी।

करणवीर ने बताया, "आपने मुझे सपने देखने, काम में ईमानदारी रखना और कुछ भी अधूरा न छोड़ना सिखाया। सबसे बड़ी सीख इंसानियत से पेश आना थी। आपने सिखाया कि इंसान को सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि व्यवहार और सम्मान से पहचाना जाता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "हर कोई जो पापा, आपके बारे में बात करता है, एक ही बात कहता है: आप बहुत अच्छे इंसान थे और ये बिल्कुल सच है। आपको बहुत खास इंसान मानता हूं। मुझे गर्व है कि मैं आपका बेटा हूं। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझता हूं।"

आखिरी में करणवीर ने लिखा, "पापा मेरी जान, मेरा दिल हमेशा आपके लिए रहेगा। अब आप अपनी अगली यात्रा पर शांति से जाएं। मैं यहां सब संभाल लूंगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 March 2026 12:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story