लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जेनजी के विरोधी हैं चलवाडी नारायणस्वामी
बेंगलुरु, 11 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज, तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव, विभागों के बंटवारे में देरी और बी. नागेंद्र को कैबिनेट में शामिल किए जाने के मुद्दों पर बात की।
उन्होंने मंगलवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों के खिलाफ कार्रवाई गलती करने पर हुआ था, क्योंकि वे संसद में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन झारखंड में छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज सही होने पर हुआ है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में जेनजी अपनी मांग और असुविधाओं के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी और सुधार को लेकर है, जो कि अपनी जगह पर सही है, लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया गया। इसके साथ-साथ बैरिकेडिंग में कंटीले तारों को लगाकार रोका गया। उन पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें की गईं। यह बर्बर कृत्य है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जेनजी के साथ खड़े होने का दावा किया था और इसी वजह से जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे, लेकिन जेनजी के बजाय, वे देशविरोधी लोगों के साथ बैठे और उनसे बातचीत की, यहां तक कि उन्हें समर्थन भी दिया।
नारायणस्वामी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार नीट-यूजी पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ पेपर लीक मामले में दोषियों पर सख्त एक्शन की बात भी कही। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे, फिर वह झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में क्यों नहीं शामिल हुए? राज्य में उनकी पार्टी सत्ता में है। इसके बाद भी वह झारखंड में छात्रों के साथ नहीं खड़े हुए।
उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सत्ता में होती है, राहुल गांधी वहां जाते हैं और जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां आप छात्रों के साथ नहीं खड़े हो रहे। यह कैसी मानसिकता है। ऐसी स्थिति में आप जेनजी के विरोधी हैं। जेनजी देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा जेनजी के साथ है और मदद भी करेगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Aug 2026 6:47 PM IST












