राजनीति: कार्ति चिदंबरम ने कहा, 'मेरे पिता ठीक हैं, डॉक्टर उनकी जांच कर रहे'

कार्ति चिदंबरम ने कहा, मेरे पिता ठीक हैं, डॉक्टर उनकी जांच कर रहे
गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की अत्यधिक गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत जायड्स अस्पताल ले जाया गया। पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उनके पिता ठीक हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

अहमदाबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की अत्यधिक गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत जायड्स अस्पताल ले जाया गया। पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उनके पिता ठीक हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पी चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक प्रार्थना सभा में हिस्सा ले रहे थे, तभी अत्यधिक गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद चिदंबरम को तुरंत एंबुलेंस से इलाज के लिए जायड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

कार्ति चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट किया, "मेरे पिता पी चिदंबरम को अहमदाबाद में अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी की वजह से बेहोश हो गए थे। वे अभी जायड्स अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। उनकी हालत अभी सामान्य है।"

यह घटना तब हुई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले महात्मा गांधी से जुड़े स्थल साबरमती आश्रम गए थे। इस ग्रुप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरड़े, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल थे। वह आश्रम में श्रद्धांजलि देने और भजन सत्र में हिस्सा लेने के लिए एकत्रित हुए थे। जानकारी के अनुसार, इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल पी चिदंबरम अत्यधिक गर्मी की वजह से खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगे थे।

बता दें कि पी चिदंबरम की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। उनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है। 5 दशकों से ज्यादा समय से वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस सरकार में वह वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके हैं। राजनेता के अलावा वह पेशे के एक वकील भी हैं और शुरुआती दौर में उन्होंने चेन्नई हाईकोर्ट में वकालत की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2025 9:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story