कीव से ओडेसा तक जारी रूसी बमबारी, बिजली घरों से लेकर रिहायशी इलाकों तक तबाही, जेलेंस्की ने मांगी मदद

कीव से ओडेसा तक जारी रूसी बमबारी, बिजली घरों से लेकर रिहायशी इलाकों तक तबाही, जेलेंस्की ने मांगी मदद
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा क‍ि हमारे शहरों और इलाकों में रूसी हमले लगातार जारी हैं। यह हमले दिन-रात लोगों की जान ले रहे हैं। हमारे नागरिकों और आम लोगों की जगहों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार रात भी कई शहरों में नागर‍िक ढांचों को न‍िशाना बनाया गया। इनमें डेटा और बिजनेस सेंटर, हॉस्‍टल, स्‍कूल और जहाज शाम‍िल हैं।

कीव, 29 सितंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा क‍ि हमारे शहरों और इलाकों में रूसी हमले लगातार जारी हैं। यह हमले दिन-रात लोगों की जान ले रहे हैं। हमारे नागरिकों और आम लोगों की जगहों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार रात भी कई शहरों में नागर‍िक ढांचों को न‍िशाना बनाया गया। इनमें डेटा और बिजनेस सेंटर, हॉस्‍टल, स्‍कूल और जहाज शाम‍िल हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''दरअसल, हमारे शहरों और इलाकों में रूसी हमलों से हुए नुकसान को ठीक करने का काम लगभग बिना रुके जारी है। ये हमले दिन-रात हमारे नागरिकों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं।''

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि कीव में 'कीव-पासाजिरस्की' स्टेशन के डिपो, डेटा और बिजनेस सेंटरों के साथ रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा ओडेसा क्षेत्र में एक स्कूल, एक हॉस्टल और दो विदेशी जहाजों को नुकसान पहुंचा है।

उन्‍होंने बताया क‍ि रूसी हमलों की जद में कीव, निप्रो, खार्कीव, सुमी, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया, जाइटॉमिर, वोलिन और रिव्ने इलाके भी आए। बिजली से जुड़ी सुविधाओं, सब-स्टेशन, आम लोगों के काम आने वाले उद्योगों और रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

राष्ट्रपति ने बताया क‍ि कई हमलों को हवा में ही रोका गया, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं। हमारी रक्षा में शामिल हर व्यक्ति और हमारे साथ हुए समझौतों का पालन करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। 'नासाम्स' एयर डिफेंस सिस्टम और उसके लिए मिसाइलों का पैकेज देने के लिए अमेरिका और नॉर्वे के साझेदारों का आभार। इन दिनों हमारी एयर डिफेंस के लिए खास तौर पर मिसाइलों के रूप में मदद का पैकेज देने के लिए फ्रांस और जर्मनी का भी धन्यवाद।

जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि रूस की ओर से हर दिन बढ़ते हमलों के बीच यह जरूरी है कि लोगों की जान बचाने के लिए लगातार मदद मिलती रहे और इस तरह के सहायता पैकेज आते रहें। मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा क‍ि रूस की तरफ से रोजाना बढ़ते तनाव को देखते हुए, यह जरूरी है कि लोगों की जान बचाने के काम को लगातार समर्थन मिले और ऐसे पैकेज आते रहें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 4:08 PM IST

Tags

Next Story