राज्यसभा चुनाव को लेकर सलीम शेरवानी बोले-'अखिलेश यादव करेंगे प्रत्याशी का फैसला'

राज्यसभा चुनाव को लेकर सलीम शेरवानी बोले-अखिलेश यादव करेंगे प्रत्याशी का फैसला
राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के चर्चाओं के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव की ओर से 4 अक्टूबर को एक और बैठक के लिए उनको बुलाया गया है।

लखनऊ, 29 सितंबर (आईएएनएस)। राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के चर्चाओं के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव की ओर से 4 अक्टूबर को एक और बैठक के लिए उनको बुलाया गया है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता सलीम शेरवानी ने कहा, "अभी कोई नामांकन नहीं कर रहा है। अखिलेश यादव की ओर से 2 और 3 अक्टूबर को बैठक की जाएगी और 4 अक्टूबर को फैसला लिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि मेरा नाम चल रहा है लेकिन जब तक अखिलेश यादव हां नहीं कहेंगे तब तक कोई भी नाम चले, इसका कोई महत्व नहीं है।

सलीम शेरवानी ने कहा, "मैंने अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनसे आग्रह भी किया है। उन्होंने मुझसे कहा कि आप 3-4 अक्टूबर तक फिर मिलने आइए तो बैठकर फैसला किया जाएगा। मुझे कोई आश्वासन नहीं मिला है, हम लोग बात करके तय करेंगे।

समाजवादी पार्टी के नेता हसन रूमी ने कहा कि हम लोगों की ओर से अखिलेश यादव से मांग की गई थी कि 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारिए। उम्मीद है कि तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान होगा और तीनों पर जीत होगी।

समाजवादी पार्टी के विधायक संदीप पटेल ने कहा, "भाजपा इस तरह से बिखरी है कि सपा प्रत्याशियों की तीनों सीटों पर जीत होगी। भाजपा में कोई रहना नहीं चाहता। उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेताब है।

राज्यसभा चुनाव के बारे में समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी ने कहा, "यह मेरा पहला अनुभव है। मैंने चुनाव जीता है और राजनीति में आए मुझे अभी सिर्फ दो साल ही हुए हैं। इसलिए, देखते हैं कि आगे क्या होता है। मुझे नहीं पता कि यह सब कैसे काम करता है।"

समाजवादी पार्टी के विधायक समर पाल ने कहा, "नॉमिनेशन बहुत अच्छे होंगे। इस बार हम राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेंगे। दो नाम लगभग तय हैं- प्रोफेसर साहब और आलोक जी। तीसरे, बहुत मजबूत उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने वाला है। यह उम्मीदवार इतना बेहतरीन होगा कि प्रेस और राजनीतिक दलों के नेता भी इसकी कल्पना नहीं कर सकते। राष्ट्रीय अध्यक्ष ही इसका ऐलान करेंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 4:49 PM IST

Tags

Next Story